{"_id":"63d170ef16f36c1f8c0b5a36","slug":"chief-minister-sukhu-suddenly-reached-the-dhaba-in-bilaspur-tasted-makki-ki-roti-and-dal-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुक्खू अचानक ढाबे पर पहुंचे, मक्की की रोटी और दाल का लिया जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुक्खू अचानक ढाबे पर पहुंचे, मक्की की रोटी और दाल का लिया जायका
Wed, 25 Jan 2023 11:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:42 PM IST
सार
सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार रात को शिमला लौटते समय बिलासपुर के बागी बिनोला नामक जगह पर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। ढाबे पर मुख्यमंत्री को देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
मुख्यमत्री सुक्खू ने ढाबे पर खाया खाना।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार रात को शिमला लौटते समय बिलासपुर के बागी बिनोला नामक जगह पर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। ढाबे पर मुख्यमंत्री को देखकर सभी हैरान रह गए। एक पल के लिए किसी को विश्वास नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ढाबे पर खाना खाने आए हैं। मुख्यमंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मक्की की रोटी और गर्मागर्म दाल का जायका लिया।
विज्ञापन
खाना खाने के बाद मुख्यमंत्री शिमला रवाना हुए। दरअसल मुख्यमत्री सुखविंद्र सुक्खू बुधवार हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से शाम को शिमला लौट रहे थे। इसी बीच बिलासपुर के घागस के पास पहुंचने पर मुख्यमंत्री का काफिला बागी बिनोला की और चल पड़ा। बागी बिनोला स्थित बहादुर ढाबा अपनी मक्की रोटी और माह की दाल के प्रसिद्घ है। इस ढाबे पर पहले भी कई हस्तियां भोजन कर चुकी हैं।
विज्ञापन