Shimla: इंदिरा गांधी की जयंती आज, मुख्यमंत्री सुक्खू, मंत्रियों सहित नेताओं ने रिज पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
विस्तार
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम सुक्खू बद्दी में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के विकास में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को मजबूत आधार प्रदान कर सशक्त बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी उन्मूलन, आर्थिक सुधार, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
कार्यक्रम में ये भी रहे माैजूद
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, हरीश जनारथा, मलंद्र राजन, रणजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.