फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Medical Assistance Fund 1.60 crore help given to beneficiaries

CM Sukhu: सीएम चिकित्सा सहायता कोष से 1.60 करोड़ की दी मदद, 57 लाभार्थियों को दिए 35 लाख

Sun, 05 Nov 2023 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर के पास सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नई पहल कर रही है। वहीं जरूरतमंद लोगों को गंभीर रोगों के उपचार के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

विज्ञापन
Chief Minister Medical Assistance Fund  1.60 crore help given to beneficiaries
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीएम चिकित्सा सहायता कोष के तहत 01 जनवरी, 2023 से अब तक 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार 548 रुपये की सहायता राशि जारी की जा चुकी है। इसके तहत 57 लाभार्थियों को 35 लाख 15 हजार 548 रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की है। वहीं 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार की राशि अस्पतालों को जारी की गई है।

विज्ञापन


इस योजना का लाभ उठाने के लिए आय प्रमाण-पत्र, अनुमानित उपचार लागत, उपचार उपरांत आवेदन की स्थिति में सत्यापित मूल बिलों की प्रतियां, फोटो पहचान-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति इत्यादि दस्तावेजों के साथ सीएम कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। सुक्खू ने कहा कि जिला उपायुक्त और स्थानीय विधायक के माध्यम से भी चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस कोष से 01 जनवरी से अब तक 26 लाभार्थियों को लगभग 75 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर के पास सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नई पहल कर रही है। वहीं जरूरतमंद लोगों को गंभीर रोगों के उपचार के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का गठन जरूरतमंद गरीब लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ओपीडी और अन्य संबद्ध व्यय भी शामिल हैं। लाभार्थी को सक्षम प्राधिकारी से आय प्रमाण पत्र अपने आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होता है। कैंसर, मुख्य हृदय रोग शल्य चिकित्सा, एएसडी, वीएसडी, वॉल्व प्रतिस्थापन व बाईपास सर्जरी, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी शल्य चिकित्सा, गुर्दे के प्रत्यारोपण सहित ब्रेन सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed