ई-समाधान की शिकायतों की समीक्षा खुद करेंगे मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपना फोकस लोगों की शिकायतों के निवारण पर कर दिया है। शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण न होने की तमाम शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री खुद ई समाधान पर आने वाली शिकायतों की महीने में एक बार समीक्षा किया करेंगे।
शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए डाटा के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने शिकायतों को गंभीरता से न लेने के अफसरों के रवैये को देखते हुए ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर सीधे संपर्क करने की व्यवस्था शुरू की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस कारण बदली व्यवस्था
दरअसल, अभी तक लोग अपनी शिकायतों को ई समाधान के जरिये विभागीय अधिकारियों को भेजते थे। लेकिन अफसर शिकायतों को एक से दूसरे स्तर के अफसर के पास भेज निस्तारण होने का दावा करते थे।
इसकी वजह से शिकायतों के निस्तारण का डाटा तो अच्छा था लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। मुख्यमंत्री कार्यालय को भी आए दिन ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि ई समाधान पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अफसरों की इसी लचर कार्यशैली को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अब शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ई समाधान पर आने
वाली शिकायतों का ग्राउंड पर निस्तारण न हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से सख्त निर्देश मिलने के बाद अब शिकायतों पर असल में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।