फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief election officer of himachal pradesh Devesh Kumar Statement

एनएसएस, एनसीसी कैडेट करेंगे दिव्यांग मतदाताओं की मदद

Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
chief election officer of himachal pradesh Devesh Kumar Statement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

19 मई को प्रदेश के 7723 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए एनएसएस व एनसीसी कैडेटों की तैनाती की जाएगी। हर दिव्यांग के साथ मतदान केंद्र के अंदर एक कैडेट चलेगा और जरूरत के अनुसार सहयोग देगा। ऐसे मतदाता को लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में पहली बार दिव्यांग मतदाताओं का चुनाव आयोग ने सर्वे कराया है। इस सर्वे में उनकी दिव्यांगता को समझते हुए बूथ स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से डेटा तैयार किया गया है। वर्तमान में करीब 18,200 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि इस सूची को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य व निर्वाचन विभाग के वर्तमान डेटा के आधार पर सर्वे कराने के बाद तैयार किया गया है। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार लोकोमोटिव श्रेणी के दस हजार मतदाता सामने आए हैं। वहीं, दो हजार मतदाता ऐसे मिले हैं जो सुनने या बोलने में अक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजार से ज्यादा मतदाताओं को विभिन्न तरह की परेशानी है। देवेश ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे कराकर यह जानने की कोशिश की गई है कि ऐसे हर मतदाता को बूथ पर किस तरह की मदद की आवश्यकता रहेगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी ऐप के जरिये भी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे पंजीकरण करा लें ताकि चुनाव के दिन उनको पर्याप्त व उचित मदद मुहैया कराई जा सके। इस चुनाव में ब्रेल साइन वाले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।


विधानसभा चुनाव में थे 13 हजार 
सीईओ ने बताया कि 2017 के विधानसभा के चुनावों के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की संख्या करीब 13 हजार थी। विधानसभा चुनावों के दौरान भी हिमाचल ने पहली बार एनसीसी व एनएसएस कैडेटों को इन मतदाताओं के सहयोग के लिए तैनात किया था। बताया कि इस चुनाव में इन्हें वाहन के जरिये मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed