{"_id":"67852ba4008a9e765e08553b","slug":"chhota-shimla-shanan-road-reopened-for-traffic-shimla-news-c-19-sml1001-471054-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बजट की तैयारियों में जुटा \nएमसी, मेयर ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बजट की तैयारियों में जुटा एमसी, मेयर ने बुलाई बैठक
विज्ञापन
अगले माह पेश होगा कांग्रेस शासित नगर निगम का बजट
पार्षदों और आम जनता के लिए जाएंगे सुझाव
पिछली घोषणाओं पर होगा मंथन, नई पर बनेगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को नई सौगात देने के लिए कांग्रेस शासित नगर निगम ने बजट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। अगले माह पेश होने वाले वार्षिक बजट को लेकर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वार्षिक बजट को लेकर चर्चा की जाएगी।
नगर निगम प्रदेश सरकार के बजट के बाद वार्षिक बजट पेश करेगा। इस बार शहरवासियों को क्या नई सुविधाएं दी जाएं इस पर बजट में घोषणाएं होनी हैं। शहर की जनता के लिए राहतभरी बात यह है कि जून तक चार बड़ी पार्किंग तैयार हो जाएंगी। विकासनगर, एसडीए, ऑकलैंड और डेंटल कॉलेज पार्किंग का फायदा लोगों को मिलने लगेगा। मार्च तक विकासनगर लिफ्ट भी शुरू हो जाएगी। नगर निगम पार्किंग, सामुदायिक भवन, वार्ड दफ्तर बनाने समेत कई नई सेवाओं को आनलाइन करने की घोषणा कर सकता है। पिछले वार्षिक बजट की घोषणाओं पर भी महापौर अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। निगम ने बुजुर्गाें को घर बैठे टेस्ट सैंपल देने की सुविधा, क्रिकेट पिच बनाने, कई सेवाएं ऑनलाइन करने जैसी घोषणाएं पूरी कर दी हैं। हालांकि, एक कॉल पर घरों से मलबा उठाने, पार्किंग बनाने, ग्रीन फीस से आय बढ़ाने जैसी घोषणाएं अभी तक अधूरी भी हैं।
पार्षदों, आम जनता के लेंगे सुझाव
बजट पर नगर निगम आम जनता और पार्षदों के भी सुझाव लेगा। इसकी प्रक्रिया इस माह के अंत तक शुरू हो सकती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बजट को लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।