फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chetan Bragta raised slogans of Virbhadra Singh Amar Rahe in the rally at Rohru shimla

जेएनके उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने रैली में लगाए वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे

Sat, 16 Oct 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

जुब्बल-नावर-कोटखाई (जेएनके) विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने चुनावी रैली में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा सहित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने कहा कि उनके पिता हमेशा बागवानों के लिए जीए।

विज्ञापन
Chetan Bragta raised slogans of Virbhadra Singh Amar Rahe in the rally at Rohru shimla
जुब्बल-कोटखाई में कार्यकर्ताओं के साथ चेतन बरागटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जुब्बल-नावर-कोटखाई (जेएनके) विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने चुनावी रैली में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा सहित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने कहा कि उनके पिता हमेशा बागवानों के लिए जीए। आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे चुनाव चिह्न भी सेब ही मिला है। मैं बागवानी को नई दिशा में ले जाने के लिए अपने विजन को लेकर जनता के बीच जा रहा हूं। पिता के पद चिह्नों पर चलकर में बागवानी के उत्थान के लिए कुछ करना चाहता हूं। इसलिए क्षेत्रवासियों से एक मौका मांग रहा हूं। चेतन ने कहा कि वह जनसेवक बनकर जनता के बीच रहेंगे। उनका मुकाबला दो राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियों से हैं, ऐसे में क्षेत्र लोगों का साथ मुझे ताकत दे रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा को वोट का मतलब विकास की गति दोगुना करना : भारद्वाज
वहीं, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को जुब्बल तहसील में भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के पक्ष में प्रचार किया। भारद्वाज ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी जिताने का मतलब जुब्बल-कोटखाई की विकास गति को दोगुना करना होगा। उन्होंने कहा बहुत से कार्यकर्ता भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति छोड़कर भाजपा से वापस जुड़ रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार ने कोविड-19 जैसी विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक कार्य किए है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा मानवता धर्म और राजधर्म को निभाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश का एक समान विकास किया है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं, उन्होंने कहा भाजपा सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed