फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chess competition in gss school lalpani shimla

यहां होगा शह-मात का अनोखा खेल; एक को चुनौती देंगे 100

Sat, 28 Jul 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Chess competition in gss school lalpani shimla

राजधानी के लालपानी स्कूल में शनिवार को शह और मात का अनोखा रोमांच देखने को मिलेगा। यहां एक तरफ शतरंज का एक खिलाड़ी होगा तो दूसरी तरफ 100। प्रारंभिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक हितेश आजाद को एक साथ सौ विद्यार्थी चुनौती देंगे।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के बैग फ्री डे के अवसर पर लालपानी स्कूल हाल में सुबह साढ़े दस बजे शतरंज के सौ बोर्ड एक साथ मोहरों से सजेंगे और फिर शुरू होगा शह-मात का ये दिलचस्प खेल। जो पहली बार विभाग की ओर से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक हर विद्यार्थी के टेबल पर जाकर अपनी चाल चलेंगे। विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निदेशालय यह पहले कर रहा है। ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद से प्रभावित संयुक्त निदेशक हितेश आजाद ने बताया है कि शिक्षा सचिव के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को लालपानी स्कूल के हाल में शतरंज के सौ बोर्ड सजाए जाएंगे। सातवीं से लेकर बारहवी कक्षा के चयनित सौ विद्यार्थियों के साथ शतरंज खेली जाएगी।

विश्वनाथन आनंद हैदराबाद में हजारों लोगों के साथ इस तरह की प्रतियोगिता कर चुके हैं। शिक्षा विभाग ने भी शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एक छोटे स्तर पर पहल करने का फैसला लिया है।

इस साल स्कूलों में  शतरंज खलेंगे विद्यार्थी

Chess competition in gss school lalpani shimla

इस साल से निदेशालय ने 14 साल के कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर शतरंज प्रतियोगिताएं करवाने का फैसला लिया है। नवंबर महीने में जिला मंडी के गोहर स्कूल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया जाएगा। स्कूलों में नियमित पढ़ाई के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसी कड़ी में लालपानी स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता के आयोजक राजेश ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शतरंज प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा के 41, ग्यारहवीं के 27, दसवीं के 5, नवीं के नौ, आठवीं के पांच और सातवीं कक्षा के दो विद्यार्थी भाग लेंगे।

विद्यार्थियों के दिमाग के लिए लाभदायक है शतरंज

Chess competition in gss school lalpani shimla

संयुक्त निदेशक हितेश आजाद ने बताया कि इस खेल से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होगा, एकाग्रता बढ़ेगी, लंबे समय तक बैठने की आदत का विकास होगा, सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और चुनौतियों को स्वीकार करने की आदत पैदा होगी।

स्टाफ के लिए कल होगी प्रतियोगिता
शिक्षा निदेशालय के स्टाफ के लिए रविवार को शतरंज प्रतियोगिता होगी। रोजाना की दिनचर्या से राहत देने और दिमाग को एकाग्र करने के लिए निदेशालय प्रतियोगिता करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed