फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating case againest chairmen of nursing college at una.

नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी, चेयरमैन पर केस

Thu, 22 Oct 2015 12:54 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
cheating case againest chairmen of nursing college at una.

हिमाचल के ऊना के लोअर बसाल में चल रहे नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबंधित नर्सिंग कॉलेज का रिकॉर्ड लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास का बेटा अमिल मन्हास इस संस्थान का चेयरमैन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एफआईआर में पुलिस ने फिलहाल संस्थान के चेयरमैन का जिक्र किया है, नाम से किसी को नामजद नहीं किया गया है। सभी जगहों से दस्तावेज हासिल करने के बाद मुकदमे में नाम जोड़े जा सकते हैं। उधर, बुधवार को ही डीएसपी की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ऊना के बसाल कॉलेज भी पहुंची।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान संस्थान के चेयरमैन मौजूद नहीं थे। स्टाफ ने पूरे दस्तावेज देने में असमर्थता जताई। लिहाजा, पुलिस टीम ऊना में ही रुक गई है। वीरवार को पूरे रिकॉर्ड को कब्जे में लेने के बाद ही टीम शिमला लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

cheating case againest chairmen of nursing college at una.

बीते सोमवार को प्रदेश विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने एसपी शिमला को लिखित में शिकायत सौंपी। शिकायत में नर्सिंग कॉलेज में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीएससी नर्सिंग के बैच बैठाने की जानकारी दी। पुलिस को बताया गया, संस्थान को अक्तूबर 2012 में शुरू होने वाले सत्र के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने मान्यता दी लेकिन 2013-14 और 2014-15 के लिए अनुमति नहीं दी गई।

प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से ट्रस्ट के चेयरमैन और कॉलेज प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। लेकिन संस्थान से निर्धारित समय पर कोई भी जवाब नहीं मिला। अंततः विश्वविद्यालय ने फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत पुलिस में की।

नर्सिंग छात्राओं के भविष्य पर तलवार

cheating case againest chairmen of nursing college at una.

वहीं, संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं के भविष्य पर तलवार लटक गई है। छात्राओं के अभिभावक भी इस मामले के सामने आने के बाद से सकते में हैं। जिले के लोअर बसाल में चल रहे नर्सिंग कॉलेज को वर्ष 2012 में नर्सिंग बैच बिठाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उसके बाद 2013 से लेकर आज तक संस्थान को इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने बैच बिठाने की मान्यता नहीं दी है।

हालांकि संस्थान प्रबंधक इस मसले के हाईकोर्ट में लंबित होने की दलील दे रहे हैं लेकिन सवाल संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के भविष्य का क्या। हाल, फिलहाल संस्थान के पास आईएनसी की कोई मान्यता नहीं है। ऐसे में छात्राओं का कोर्स भी संस्थान की तरह की फर्जी माना जाएगा।

लाखों रुपये बर्बाद होने के साथ-साथ कैरियर शुरू होने से पहले ही तबाही के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। प्रदेश विश्वविद्यालय के कुल सचिव की ओर से किए गए इस खुलासे और शिमला पुलिस के पास शिकायत के बाद उक्त संस्थान चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed