{"_id":"5c1bbbc6bdec225712491fa0","slug":"chaupal-of-shimla-in-six-position-of-top-10-police-station-list-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के टॉप 10 पुलिस थानों में हिमाचल के चौपाल ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के टॉप 10 पुलिस थानों में हिमाचल के चौपाल ने बनाई जगह
Fri, 21 Dec 2018 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई देश के टॉप के दस अच्छे पुलिस थानों में शिमला जिले के चौपाल थाने को छठा स्थान मिला है। गृह मंत्रालय की ओर से गठित टीमें देशभर में घूम-घूमकर अच्छे थानों की तलाश करती है।
विज्ञापन
इस दौरान अपराध के मामलों, उनके निस्तारण के अच्छे तरीके, शिकायतों के निस्तारण के तरीके से लेकर सजा दर जैसे कई मानकों पर परखा जाता है। इसके बाद मानकों पर खरा उतरने वाले थानों की सूची हर साल गृह मंत्रालय जारी करता है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिमाचल का चौपाल पुलिस थाना टॉप दस की सूची में आया है। कहा कि प्रयास किया जाएगा कि सभी थाना प्रभारी चौपाल थाना प्रभारी की ही तरह कार्य करें, ताकि अगली बार और भी थाने इस लिस्ट में अपनी जगह बना सकें।
विज्ञापन