फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chargesheet in court in crupption case

36 लाख की धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
chargesheet in court in crupption case
36 लाख की धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र में 36 लाख की धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। पुलिस ने आरोपी चेन्नई निवासी पशुपति बालामुंगन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। चार्जशीट के मुताबिक पशुपति पर आरोप है कि उसने एमओयू के मुताबिक शिकायतकर्ता को माल की सप्लाई नहीं की। मामला 12 फरवरी 2022 को छोटा शिमला थाना में दर्ज हुआ था। आरोपी ने सीवरेज लाइन बिछाने वाली मैंकेंसी इंफ्राबिल्ड कंपनी को 47 लाख का सामान आपूर्ति करने का वादा किया था। नवंबर 2021 को यह ऑनलाइन आर्डर किया था। आर्डर की सारी राशि का भुगतान कंपनी ने कर दिया। इसके बाद कंपनी को 11 लाख 15 हजार के पाइप भेज दिए लेकिन बाकी सामान नहीं भेजा। इसके बाद कंपनी ने 12 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी गई। इसके बाद छोटा शिमला थाना के इंस्पेक्टर विकास शर्मा की अगुवाई में कांस्टेबल जितेंद्र और सिपाही गोपाल ने चेन्नई से आरोपी पशुपति बालामुंगन को पेरंबूर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed