{"_id":"5cf229debdec22074618be60","slug":"charge-sheet-against-hpu-shimla-professor-for-violating-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चार्जशीट होगा एचपीयू का शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चार्जशीट होगा एचपीयू का शिक्षक
Sat, 01 Jun 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद ने विवि के शिक्षक के खिलाफ चुनाव आयोग में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने में दोषी पाए जाने के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जारी आदेशों पर आगामी कार्रवाई करने को चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। अब शिक्षक को ईसी सदस्य प्रो. एनके शारदा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी को जवाब देना होगा। कमेटी इस मामले में अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
इसके बाद विवि संहिता उल्लंघन मामले के आरोपी शिक्षक के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. प्रमोद शर्मा के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की जनसभाओं में हिस्सा लेने को लेकर शिकायत दी गई थी। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रो. प्रमोद को 14 मई को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने को 24 घंटे का समय दिया था।
विज्ञापन
उन पर विश्वविद्यालय के कंडक्ट रूल 35:20 का उल्लंघन करने का आरोप था। शिक्षक ने तय राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी स्थित स्पष्ट करने को जो जवाब दिया। उससे चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं हुआ। जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधान सचिव शिक्षा को 21 मई को उक्त शिक्षक को निलंबित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन