{"_id":"6159b1798ebc3e93ff1c224d","slug":"chanshal-saru-lake-four-boys-stranded-rescue-by-police-team-in-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चांशल की सरू झील निहारने निकले चार युवक रास्ता भटके, पुलिस ने आधी रात को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चांशल की सरू झील निहारने निकले चार युवक रास्ता भटके, पुलिस ने आधी रात को किया रेस्क्यू
Sun, 03 Oct 2021 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू़
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:05 PM IST
सार
रेस्क्यू किए गए युवकों और पुलिस टीम ने पूरी रात बड़े पत्थरों पर ही बिताई।
विज्ञापन
रेस्क्यू किए युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांशल की खूबसूरती निहारने शिमला से आए चार युवक घनी धुंध की वजह से रास्ता भटक गए। इन युवकों को चिढ़गांव पुलिस ने आधी रात को रेस्क्यू किया। लेकिन रात के समय यहां से सड़क तक पहुंचना मुश्किल था। लिहाजा, रेस्क्यू किए गए युवकों और पुलिस टीम ने पूरी रात बड़े पत्थरों पर ही बिताई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम चांशल घाटी सरू झील की ओर ये युवक निकले थे। इनमें राघव, कार्तिक, शिवा और आर्यन शामिल थे। रास्ता भटकने के बाद इन युवकों ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल की। सूचना शिमला से चिढ़गांव थाना को मिली तो रात करीब 9:30 बजे पुलिस की टीम युवकों को खोजने के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी नवदीप, विशाल नैंटा, पप्पू मेहता व होमगार्ड के जवानों ने युवकों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस ने लडोट गांव के कुलदीप सिंह की सहायता भी ली। आखिर सभी युवकों को आधी रात को तलाश लिया गया। पुलिस थाना प्रभारी अश्वनी ठाकुर ने पुलिस की सराहना करते हुए बताया कि युवकों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन