फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Changez rescued after 15 hours chamba himachal praesh

मौत को मात देकर 15 घंटे बाद खाई से बाहर निकला चंगेज

Wed, 16 May 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तीसा (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, तीसा (चंबा) Updated Wed, 16 May 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Changez rescued after 15 hours chamba himachal praesh

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब एक युवक खाई में गिरने के 15 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह उपमंडल के भंजराड़ू क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


रवांस निवासी चंगेज खान (18) सोमवार को पशु चराने गया था। लौटते समय करीब पांच बजे उसका पांव फिसला और वह खाई में गिर गया। करीब 100 मीटर नीचे गिरकर वह झाड़ियों में फंस गया और बेहोश हो गया।
विज्ञापन


मोबाइल में भी सिग्नल नहीं था। उसके घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हुए और पूरी रात उसे ढूंढते रहे। चंगेज खान को देर रात होश आया और उसने मोबाइल से बात करनी चाही, लेकिन सिग्नल नहीं था। सुबह तक वह झाड़ियों में ही फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में सिग्नल आने पर परिजनों को बताया हाल

Changez rescued after 15 hours chamba himachal praesh

सुबह सिग्नल आने पर उसने परिजनों से बात की। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल को भी घटना की जानकारी दी। फायर स्टेशन की टीम पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे रस्सी के सहारे चंगेज खान को सुरक्षित निकाला।

चंगेज को हल्की खरोंचें आई हैं। अगर वह झाड़ियों में न अटकता तो सीधे 300 मीटर और गहरी खाई में गिरता, इससे बचना मुश्किल होता। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि इस बारे में सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed