फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   change in shimla traffic plan from 30 march circular road repair halt.

30 मार्च से बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम

Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
change in shimla traffic plan from 30 march circular road repair halt.

क्षतिग्रस्त सर्कुलर रोड को ढहने से बचाने के लिए पक्का डंगा लगाने का काम 27 मार्च शाम से शुरू होगा। सर्कुलर रोड के क्षतिग्र्रस्त भाग से वाहनों की आवाजाही बंद कर 30 मार्च से शहर में नया ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। 30 दिन के भीतर पक्का डंगा तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम, एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया। अप्रैल का महीना शहर के लोगों के लिए परेशानी भरा साबित होगा। लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त सर्कुलर रोड को ढहने से बचाने के लिए पूरा महीना पक्का डंगा लगाने का काम चलेगा। मई माह में ही शहर की रफ्तार दोबारा पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का दावा है कि डंगे के निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्लान में बदलाव के बावजूद शहर के लोगों को कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी, लेकिन असल परीक्षा एचआरटीसी की होगी। जिला प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के बाद लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने का जिम्मा एचआरटीसी को सौंपा है। लोकल रूटों पर बसों की व्यवस्था और समय पर स्कूल बसें चलाने की जिम्मेवारी एचआरटीसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिन में पूरा होगा डंगे का काम-27 मार्च शुक्रवार शाम से सर्कुलर रोड के क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत का काम शुरू होगा। 30 मार्च सोमवार से शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। 30 दिन में डंगे का काम पूरा हो जाएगा।
- दिनेश मल्होत्रा डीसी शिमला

टालैंड में बनेगा निगम का अस्थाई बस स्टैंड- शहर का ट्रैफिक प्लान बदलने के बाद टालैंड में एचआरटीसी का अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाएगा। एक अड्डा इंचार्ज और एक इंस्पेक्टर की यहां तैनाती की जाएगी। टालैंड से छोटा शिमला, संजौली, ढली और खलीनी, विकासनगर, मैहली, पंथाघाटी, कसुम्पटी तथा टूटीकंडी आईएसबीटी रूटों पर बसें रवाना की जाएंगी।

टालैंड-होटल होली डे होम के बीच लगातार दो बसें- टालैंड और होटल होली डे होम के बीच लोगों की सुविधा के लिए लगातार एचआरटीसी की दो बसें चलेंगी। बसों के जरिये उपनगरों से टालैंड पहुंचने वाले लोग जिन्हें ओल्ड बस स्टैंड, मालरोड या लोअर बाजार जाना है इन बसों में सफर कर सकेंगे। मुख्य बाजार से उपनगरों के लिए बसें पकड़ने टालैंड जाने वाले लोगों को होटल हाली डे होम के पास से बसें मिलेंगी।

संजौली को लोकल बस स्टैंड से चलेंगी बसें- शहर के सबसे बड़े उपनगर संजौली के लिए बसें लोकल बस स्टैंड से चलेंगी। लोकल बस स्टैंड गुरुद्वारा (रिपन अस्पताल) से विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार आईजीएमसी होते हुए बसें संजौली पहुंचेगी। छोटा शिमला होते संजौली जाने वाले लोगों को होटल हॉली डे होम से टालैंड के लिए बस पकड़नी होगी। टालैंड से नियमित अंतराल पर बसें छोटा शिमला, नवबाहर होते संजौली रवाना होंगी।

छोटे वाहनों का यह होगा ट्रैफिक प्लान- लिफ्ट से छोटा शिमला की ओर जाने वाली गाड़ियां हाईकोर्ट, शिल्ली चौक, मरीना होटल, केएनएच, हिमलैंड, टालैंड होते हुए रवाना होंगी। शिल्ली चौक से ओकओवर होते हुए भी छोटी गाड़ियां छोटा शिमला रवाना होंगी। छोटा शिमला से ओल्ड बस स्टैंड की ओर आने वाले छोटी गाड़ियों के लिए भी यही रूट रहेगा।


स्कूल बसों के लिए यह रहेगी व्यवस्था- एचआरटीसी की ओर से चलाई जा रही स्कूल बसें पूर्व निर्धारित समय पर ही रवाना होंगी। 49 बसों में से 8 बसों के समय में फेरबदल किया है। ताराहाल स्कूल जाने वाली बसें न्यू शिमला, विकासनगर, सरगीन, बसंत बिहार से वाया टॉलैंड, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़ बाजार होते हुए ताराहॉल जाएगी। स्टोक्स मेमोरियल स्कूल के लिए बस होटल होली डे होम के नीचे से पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed