फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chandra Kumar said Children's future is made within the boundary walls of the school.

Kangra News: चंद्र कुमार बोले- स्कूल की चहारदीवारी में बनता है बच्चों का भविष्य

Sat, 06 Jan 2024 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 04:48 PM IST
सार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चहारदीवारी में बनता है। इसलिए प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में बच्चों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है।

विज्ञापन
Chandra Kumar said Children's future is made within the boundary walls of the school.
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चहारदीवारी में बनता है। इसलिए प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में बच्चों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है। यह बात उन्होंने शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। 

विज्ञापन


   कृषि मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी विद्यालयों में आगामी सत्र से पहली दो कक्षाओं में अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में समक्ष बनाने के साथ शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को उच्च स्तर की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ठंगर में इस स्कूल के निर्माण के लिए 101 कनाल भूमि चयनित की गई है।
विज्ञापन


जिसके लिए धनराशि का प्रावधान कर दिया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नए स्कूल खोलने के बजाय पहले से चल रहे स्कूलों में अध्यापकों, पुस्तकालय, लैब सुविधा एवं अच्छे भवनों व खेल मैदानों जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विशेष कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ज्वाली कॉलेज के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इसका कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बच्चों से कहा कि वे नशे से दूर रह कर सही दिशा में अपनी ऊर्जा का दोहन करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तक नियमित परिश्रम करते रहें। इस मौके पर बच्चों की ओर से भव्य मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। 
 उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इससे पहले, स्कूल के प्रिंसिपल प्रभात चंद पावा व स्कूल स्टाफ ने कृषि मंत्री को शाल, टोपी व भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व विभिन्न मांगे रखीं।


ये रहे मौजद
इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र राजू, आईएमसी के अध्यक्ष मनु शर्मा, स्कूल के प्रिंसिपल प्रभात चंद पावा, स्कूल एसएमसी के प्रधान राकेश शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डीके शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुरेंद्र छिंदा, नगर पंचायत पार्षद, पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed