{"_id":"5976019e4f1c1bfb1c8b45d8","slug":"chandigarh-missing-youth-dead-body-found-near-shrikhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन बाद मिला चंडीगढ़ के लापता युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था श्रीखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन बाद मिला चंडीगढ़ के लापता युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था श्रीखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीखंड यात्रा के दौरान लापता हो गए चंडीगढ़ के युवक अभिषेक खरबंदा का शव 21 दिन बाद मिला है। भीमबई नामक स्थान पर शव चट्टानों के बीच फंसा था। अभिषेक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया है। तीन दोस्तों के साथ यात्रा पर गया 22 साल का अभिषेक खरबंदा तीन जुलाई से श्रीखंड के संकरे रास्तों से अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तीन सप्ताह की खोज के बाद आखिरकार चंडीगढ़ के युवक का शव मिला। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपेरशन के दौरान श्रीखंड कैलाश मार्ग में भीमबई नामक स्थान के पास 21 जुलाई को चट्टानों के बीच में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
इसे रविवार को निरमंड चिकित्सालय के शव गृह में पहुंचाया गया। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को अभिषेक के संबंधियों के आने पर शव की शिनाख्त हुई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। अभिषेक खरबंदा तीन सप्ताह पहले श्रीखंड यात्रा के लिए निकला था।
इसी बीच अभिषेक लापता हो गया। इसकी सूचना अभिषेक के दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को दी। पिछले तीन हफ्ते से लापता युवक की तलाश में प्रशासन ने दो रेस्कयू टीम और दो चौपर लगाए थे। तीन सप्ताह के बाद आखिर लापता युवक का शव मिल गया। इसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।