फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chances of Sonia Gandhi going to Rajya Sabha from Himachal, CM Sukhu and State President Pratibha sent proposa

Himachal: सोनिया गांधी के हिमाचल से राज्यसभा में जाने के आसार, सुक्खू और प्रतिभा ने भेजा प्रस्ताव

Wed, 07 Feb 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 10:35 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा जाने के लिए हिमाचल को चुनने का सोनिया गांधी को प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन
Chances of Sonia Gandhi going to Rajya Sabha from Himachal, CM Sukhu and State President Pratibha sent proposa
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

 कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की हिमाचल से राज्यसभा में एंट्री होने के आसार बन गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा जाने के लिए हिमाचल को चुनने का सोनिया गांधी को प्रस्ताव भेजा है। प्रियंका गांधी के इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी है। ऐसे में सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस बाबत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कभी भी घोषणा की जा सकती है। 15 फरवरी तक हिमाचल विधानसभा में राज्यसभा सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल होने हैं।

विज्ञापन


आठ फरवरी को राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू किए जाने की चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार का भारत में सिर्फ शिमला में ही निजी घर है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित इस घर में आते-जाते रहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बतौर राज्यसभा सदस्य कार्यकाल दो अप्रैल 2024 को पूरा होने जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में संख्या बल के आधार पर हिमाचल से इस बार कांग्रेस नेता का राज्यसभा में पहुंचना तय है। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से इस बाबत लंबी चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed