फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba: Three Corona positive people went to Bangladesh to offer namaz

चंबा: जमात की नमाज के लिए बांग्लादेश गए थे तीन कोरोना पॉजिटिव लोग

Tue, 07 Jul 2020 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Chamba: Three Corona positive people went to Bangladesh to offer namaz
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना पॉजिटिव आए चार लोगों में से तीन बांग्लादेश से वापस आए थे। 28 जून को आठ लोग बांग्लादेश से कटोरीबंगला पहुंचे थे। यहां उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया था।  आठ जमातियों के सैंपल लिए गए। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों स्वास्थ्य खंड किहार के ऑयल गांव के हैं। एक अन्य पॉजिटिव व्यक्ति बाथरी निवासी गुरुग्राम से आया था और पेड क्वारंटीन में था। चारों लोगों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया गया।  दिसंबर में चुराह के ऑयल गांव से आठ लोग जमात की नमाज के लिए बांग्लादेश गए थे।

विज्ञापन


अप्रैल में वापस आना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते बांग्लादेश में फंस गए। जून में अनलॉक-1 के तहत हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से कटोरीबंगला पहुंचे। यहां संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। बता दें कि अब तक जिले में 57 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 11 संक्रमितों का कोविड केयर सेंटर बालू में उपचार चल रहा है। 46 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश फोतेदार ने बताया कि रविवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये संस्थागत क्वारंटीन में थे। इनमें तीन जमाती बांग्लादेश से लौटे थे। मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed