फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba News Postmaster of Darekdi and Sub Postmaster of Bhalei suspended

Chamba News: गबन का आरोपी दरेकड़ी का डाकपाल और भलेई का सब पोस्टमास्टर सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Wed, 05 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा रिंपी ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
रिंपी ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

जिला चंबा की डाकघर शाखा दरेकड़ी में डाकपाल और भलेई सब पोस्ट मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर बचत खातों और आरडी समेत सरकारी पैसा हड़पने के आरोप लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Chamba News Postmaster of Darekdi and Sub Postmaster of Bhalei suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाखा डाकघर दरेकड़ी में डाकपाल और भलेई सब पोस्ट मास्टर को गबन के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बीते माह डाक विभाग ने जांच बैठाई थी। इसमें दोनों पर बचत खातों और आरडी समेत सरकारी पैसा हड़पने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने इस मामले में यह कार्रवाई की है। अब आंकड़ा जुटाया जा रहा है कि आरोपी डाकपाल और सब पोस्ट मास्टर ने कितने पैसों का गबन किया है। जांच के बाद ही विभाग मामले में आगामी कदम उठाएगा। उधर, डाक विभाग चंबा के अधीक्षक भी एक-दो दिन के भीतर दोनों शाखा डाकघरों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह घोटाले के आरोपों की जांच करेंगे। यह भी पता लगाएंगे कि कितनी राशि का गड़बड़झाला हुआ है। फिलहाल, इन मामलों में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शाखा डाकघर भलेई में तैनात सब पोस्टर मास्टर पर सरकारी पैसों के गबन का आरोप लगा है। लोगों की शिकायतें मिलने और अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ है। दूसरी ओर, शाखा डाकघर दरेकड़ी में भी डाकपाल पर उपभोक्ताओं का पैसा खातों में जमा करवाने के बजाय अपनी जेब में डालने का आरोप है। आरोप है कि डाकपाल लंबे समय से लोगों के खातों में पैसे जमा नहीं करवा रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब उपभोक्ताओं ने आरडी समेत बचत खातों में कम पैसों की एंट्री देखी। उन्होंने आरोपी डालपाल से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत डाक अधीक्षक से की। उन्होंने दरेकड़ी आने वाले सभी उपभोक्ताओं की आरडी सहित अन्य खातों में होने वाले लेन-देन की जांच करवाई। इस दौरान गड़बड़ी की बात सामने आई। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाकपाल को नोटिस जारी कर सस्पेंड कर दिया। मामले में विभाग गहनता के साथ जांच कर रहा है।
विज्ञापन


गबन की गई राशि का जुटाया जा रहा आंकड़ा
डाकविभाग चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि शाखा डाकघर भलेई में सब पोस्ट पास्टर और दरेकड़ी में डाकपाल को सरकारी और ग्राहकों के पैसों के साथ घोटाला करने के मामले में सस्पेंड किया गया है। कहा कि गबन की राशि का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed