{"_id":"63ea377ffe580ef483079fd4","slug":"chamba-news-head-teacher-walk-five-kilometers-in-snow-to-reach-school-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ में पांच किमी पैदल चल स्कूल पहुंचे मुख्याध्यापक, डेढ़ माह बाद खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ में पांच किमी पैदल चल स्कूल पहुंचे मुख्याध्यापक, डेढ़ माह बाद खुले स्कूल
Mon, 13 Feb 2023 10:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:03 PM IST
सार
स्कूल के चारों ओर बर्फ की चादर बिछी होने पर विद्यालय में कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा लेकिन मुख्याध्यापक समेत अन्य शिक्षकों ने स्कूल में पहुंच कर विद्यालय की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
बर्फ के बीच पैदल जाते मुख्य अध्यापक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बर्फबारी के बीच पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य अध्यापक स्कूल पहुंचे। यह बात हो रही है चुराह विधानसभा क्षेत्र के 1,320 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा की। वर्तमान समय में इस स्कूल में 29 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डेढ़ माह बाद सोमवार से स्कूल खुलने पर मुख्याध्यापक हरि सिंह समेत अन्य अध्यापक क्रमवार वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि मुख्याध्यापक के अलावा अन्य शिक्षकों के घर स्कूल के नजदीक ही थे। स्कूल के चारों ओर बर्फ की चादर बिछी होने पर विद्यालय में कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा लेकिन मुख्याध्यापक समेत अन्य शिक्षकों ने स्कूल में पहुंच कर विद्यालय की साफ-सफाई की। अध्यापक बच्चों के विद्यालय पहुंचने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा में तैनात मुख्याध्यापक हरि सिंह देवीकोठी पंचायत के डरियाला गांव के रहने वाले हैं। वह सुबह 8:00 बजे ही अपने घर से स्कूल के लिए पैदल निकल पड़े। विद्यालय के आसपास करीब 60.69 सेंटीमीटर बर्फ गिरी हुई थी।
ग्रामीणों अमित कुमार, नरेश कुमार, किरपा राम, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, केहर सिंह, योगराज, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, लोकेश ठाकुर, हरीश कुमार आदि ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा में तैनात स्टाफ काफी मेहनती है। उनकी मेहनत के बल ही विद्यार्थी बेहतरीन वार्षिक परीक्षा परिणाम दे रहे हैं।