फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba News After Dundah rare musk deer seen in Sechu Nala

Musk Deer: दुंदाह के बाद सेचू नाला में दिखा दुर्लभ कस्तूरी हिरण, बर्फानी तेंदुए पर हो रहा सर्वे

Fri, 28 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी अभयारण्य क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति वाले कस्तूरी हिरण की तस्वीरें विभाग ने कैद की हैं। पांगी में दुर्लभ कस्तूरी हिरण के अलावा बर्फानी तेंदुए को लेकर भी सर्वे करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Chamba News After Dundah rare musk deer seen in Sechu Nala
कस्तूरी हिरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंबा के जंगल दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के लिए सुरक्षित स्थान बन रहे हैं। चंबा के तुंदाह वन्य प्राणी क्षेत्र के बाद अब पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी अभयारण्य क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति वाले कस्तूरी हिरण की तस्वीरें विभाग ने कैद की हैं। यह विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


हाल ही में वन्य प्राणी विभाग ने तुंदाह वन्य प्राणी अभयारण्य क्षेत्र में वन्य जीवों का पता लगाने के लिए सर्वे करवाया था। इस सर्वे के दौरान जंगल में दुर्लभ कस्तूरी हिरण की तस्वीरें विभाग के अधिकारियों ने अपने कैमरों में कैद की थीं। अब यह सर्वे पांगी के जंगलों में चल रहा है। यहां विभाग की एक टीम जब सेचू नाला में सर्वे कर रही थी तो उसी दौरान उन्हें दुर्लभ कस्तूरी हिरण देखने को मिला। टीम ने उस हिरण की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली।
विज्ञापन


पांगी में दुर्लभ कस्तूरी हिरण के अलावा बर्फानी तेंदुए को लेकर भी सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट जल्द ही विभाग सार्वजनिक कर सकता है। इससे पहले कुगति में विभाग दुर्लभ काले भालू को भी ढूंढ चुका है। दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के लिए चंबा के जंगल सुरक्षित स्थान बन रहे हैं। इसके प्रमाण हाल ही में वन्य प्राणी विभाग के सर्वे में देखने को मिले हैं। वन्य जीवों के दिखने के बाद विभाग उनके संरक्षण को लेकर अब अपनी रूपरेखा बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि पांगी के सेचू नाला में कस्तूरी हिरण देखा गया है, जो दुर्लभ प्रजाति से संबंध रखने वाली प्रजाति है। अभी तक पांगी के जंगलों में सर्वे जारी है। इसमें अन्य दुर्लभ वन्य जीव भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed