{"_id":"6300f99150b20802316c4a1d","slug":"chamba-landslide-14-year-old-aditya-will-not-be-able-to-forget-his-life-on-friday-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba Landslide: शुक्रवार की रात को अब ताउम्र नहीं भूल पाएगा आदित्य, भूस्खलन ने छीने माता-पिता व छोटा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Landslide: शुक्रवार की रात को अब ताउम्र नहीं भूल पाएगा आदित्य, भूस्खलन ने छीने माता-पिता व छोटा भाई
Sun, 21 Aug 2022 04:54 PM IST
Krishan Singh
कपिल डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
कपिल डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Aug 2022 04:54 PM IST
सार
शुक्रवार की रात को आदित्य अब ताउम्र नहीं भूल पाएगा। रात को परिवार के साथ खाना खाया और हंसी-खुशी उसका छोटा भाई माता-पिता के साथ सोने की जिद करते हुए उनके साथ चला गया।
विज्ञापन
आदित्य ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादा-दादी के लाडले 14 वर्षीय आदित्य ठाकुर पर अब जीवन की कठिन डगर में अकेले आगे बढ़ने की जिम्मेदारी आन पड़ी है। शुक्रवार की रात को आदित्य अब ताउम्र नहीं भूल पाएगा। रात को परिवार के साथ खाना खाया और हंसी-खुशी उसका छोटा भाई माता-पिता के साथ सोने की जिद करते हुए उनके साथ चला गया। लेकिन, आधी रात को भारी भूस्खलन ने आदित्य से माता-पिता और छोटे भाई को सदा के लिए छीन लिया।
विज्ञापन
हादसे ने मृतक चमारू राम की मां गुड्डो देवी और बुजुर्ग पिता धर्मो राम को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। रिश्तेदारी में काम के सिलसिले में शुक्रवार को निकले धर्मो राम को भी आधी रात के बाद पता चला कि उनकी मेहनत की कमाई से तैयार किया गया मकान भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बेटे-बहू और पोते को मौत की नींद सुला गया। अल सुबह जैसे-तैसे वह घर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए हादसा स्थल से दूर बैठाया। मृतकों के शवों को देख कर चारों और चीख-पुकार मच गई। हर कोई गुड्डो देवी, धर्मो राम और उनके पोते को ढांढस बंधाता दिखा। अक्सर बीमार रहने वाले बुजुर्ग धर्मो राम पर भी एक बार फिर से परिवार के पालन-पोषण और पोते की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी आन पड़ी है।
विज्ञापन
कंपकंपाते हाथों से उन्होंने अपने बेटे, बहू और पोते को कंधा दिया और अंतिम संस्कार किया। मृतक चमारू राम का छोटा भाई कुलदीप कुमार निजी सेक्टर में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। सूचना मिलने के बाद वह भी दोपहर बाद घर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।