फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba HRTC bus falls in gorge

चंबा में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Updated Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chamba HRTC bus falls in gorge

जोत-चुवाड़ी मार्ग पर कूट के समीप फटाहर से न्याग्रां रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस पीछे हटने से 150 फीट खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में करीब पचास यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग पर चालक रमेश कुमार ने गाड़ी बिना हैंड ब्रेक के ही खड़ी कर दी और गाड़ी से उतर गया। इसी के चलते गाड़ी पीछे हटी और खाई में जा गिरी। इसके चलते कुछेक यात्रियों को चोटें आई। सूचना मिलते ही एसडीएम भटियात अश्वनी सूद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से चंबा के लिए रवाना किया। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की वजह से नहीं हुआ हादसा: यात्री     
बस में सवार यात्री कश्मीर सिंह पुत्र रत्न सिंह ठाकुर निवासी गांव संगेड़ पंचायत रजेरा जिला चंबा ने बताया कि यह हादसा चालक की वजह से नहीं हुआ। कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वे जब रात को बस में दयोल अपने घर जा रहा था तो कूट के समीप सामने से एक निजी कार आई।


कार का चालक गाड़ी सही नहीं चला रहा था। ऐसे में चालक ने बस को हैंड ब्रेक लगाकर सड़क किनारे खड़ा किया और कार चालक की मदद करने के लिए उतरा। हैंड ब्रेक लगाने के बावजूद बस पीछे चली गई और खाई में जा गिरी। इसमें चालक का कोई दोष नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed