{"_id":"66670e6833ab634ab20de86f","slug":"chamba-forest-fire-due-to-forest-fire-records-were-burnt-in-the-divisional-office-of-pwd-in-dalhousie-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल की आग से लोनिवि के मंडल कार्यालय डलहौजी में रिकॉर्ड जला, नागरिक अस्पताल में भी भरा धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल की आग से लोनिवि के मंडल कार्यालय डलहौजी में रिकॉर्ड जला, नागरिक अस्पताल में भी भरा धुंआ
Mon, 10 Jun 2024 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:02 PM IST
सार
सोमवार को डलहौजी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में जंगल की आग पहुंच गई। देखते ही देखते पूरा कार्यालय धुएं से भर गया। आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि कुछ ही समय में कार्यालय के दो कमरे जल गए। इन कमरों में रखा जरूरी रिकॉर्ड भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
डलहौजी के लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय के पास जंगल की आग को बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जंगल की आग से वन्य जीव अपनी जान गंवा रहे थे, लेकिन अब सरकारी कार्यालयों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सोमवार को डलहौजी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में जंगल की आग पहुंच गई। देखते ही देखते पूरा कार्यालय धुएं से भर गया। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय के बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान कार्यालय के दो कमरे आग की चपेट में आ गए। इससे कमरे की खिड़कियां और अंदर रखा रिकॉर्ड भी जल गया। हालांकि कार्यालय को आग से बचाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर डटे रहे। लेकिन जंगल की आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि कुछ ही समय में कार्यालय के दो कमरे जल गए। इन कमरों में रखा जरूरी रिकॉर्ड भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
देर शाम तक दमकल विभाग के कर्मचारी कार्यालय के चारों तरफ आग को बुझाने के लिए पानी की बौछार करते रहे। यह कार्यालय लकड़ी से बना हुआ है। ऐसे में कार्यालय भवन में आग भड़कने का खतरा अधिक हो गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही नागरिक उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
रविवार को नागरिक अस्पताल डलहौजी में आग का धुंआ भर गया था। इससे मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन जंगल की आग का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा। वन विभाग जंगलो को आग से बचाने में बेबस नजर आ रहा है। नागरिक उपमंडल अधिकारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि लोनिवि के भवन को बचा लिया गया है।