फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Challan presented in court against 15 teachers principal for getting job with fake degree

Himachal: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने के आरोप में प्रिंसिपल समेत 15 शिक्षकों के खिलाफ चालान पेश

Sun, 15 Oct 2023 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Oct 2023 10:43 AM IST
सार

आरोपी शिक्षकों के पास जो डिग्रियां हैं, वे फर्जी हैं। 17 में से केवल दो शिक्षकों का रिकॉर्ड ही सही पाया गया है। अब सरकार से इस मामले में अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने न्यायालय में चालान पेश किया है।

विज्ञापन
Challan presented in court against 15 teachers principal for getting job with fake degree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री हासिल कर नौकरी पाने के आरोप में प्रिंसिपल समेत 15 शिक्षकों के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने शनिवार को न्यायालय में चालान पेश किए हैं। सरकार से इस मामले में अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने हमीरपुर न्यायालय में 13 आरोपी शिक्षकों, धर्मशाला और नाहन में एक-एक आरोपी शिक्षक के खिलाफ चालान पेश किया। इनमें एक दर्जन पूर्व सैनिक भी शामिल हैं। अब न्यायालय में अभियोग चलने के बाद जल्द ही इन आरोपी शिक्षकों के मामले में बहस होगी।

विज्ञापन


अगर ये शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ अगली कार्रवाई होगी। प्रदेश शिक्षा विभाग में वर्ष 2004-05 में पूर्व सैनिक कोटे से शिक्षकों की भर्तियां हुई थीं। इस दौरान आरोप लगे कि 17 अभ्यर्थियों ने बिहार के मगध विश्वविद्यालय से बीए, एमए और बीएड की डिग्रियां हासिल कर प्रदेश के शिक्षा विभाग में नौकरियां हासिल की थीं। इसके कुछ समय बाद कई लोगों ने विजिलेंस में शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद वर्ष 2018 में विजिलेंस की एक टीम बिहार के मगध विश्वविद्यालय में जांच के लिए पहुंची। वहां 17 में से 15 शिक्षकों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी, लेकिन किसी कारणवश आगामी कार्रवाई लटक गई। इसके बाद दोबारा जांच के निर्देश जारी हुए तो विजिलेंस टीम बीते वर्ष फिर मगध विवि पहुंची। यहां विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि हिमाचल में सेवारत संबंधित 15 शिक्षकों ने इस विवि में न तो कभी दाखिला लिया और न ही परीक्षाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शिक्षकों के पास जो डिग्रियां हैं, वे फर्जी हैं। 17 में से केवल दो शिक्षकों का रिकॉर्ड ही सही पाया गया। अब सरकार से इस मामले में अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने न्यायालय में चालान पेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपियों में से कुछ शिक्षक अपना सेवाकाल पूरा करने के बाद विभाग से सेवानिवृत्त भी हो गए हैं और अब पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

हिमाचल में फर्जी डिग्री पाकर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के मामले में 15 शिक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुए हैं। विजिलेंस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिए हैं। हमीरपुर, धर्मशाला और नाहन की अदालत में चालान पेश किए गए हैं। मगध विवि ने इनकी डिग्रियों को फर्जी बताया है। - राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, मंडी


मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर रिपोर्ट मिलती है तो इन शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इन्हें नौकरी से बर्खास्त करने के अलावा वेतन के रूप में जारी राशि की वसूली भी की जाएगी। - डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed