{"_id":"5ca8c6ecbdec22140127886e","slug":"chaitra-navratri-2019-great-rush-in-shaktipeeth-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पहले नवरात्र पर शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पहले नवरात्र पर शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sat, 06 Apr 2019 09:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र पर प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के पहले दिन कांगड़ा के विभिन्न शक्तिपीठों में करीब 43 हजार श्रद्धालु मां के चरणों में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर में करीब सात हजार, बज्रेश्वरी मंदिर में छह और शक्तिपीठ ज्वालामुखी में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। चामुंडा मंदिर प्रशासन ने सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए थे। ज्वालामुखी में पांच बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
विज्ञापन
यहां रात को तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। शक्तिपीठों में सुरक्षा-व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए थे। उधर, नयनादेवी मंदिर में पहले नवरात्र पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दूसरे नवरात्र से मंदिर के कपाट रात को 2 बजे से खोल दिए जाएंगे।
वहीं, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में पहले नवरात्र पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। सुबह तीन बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।