फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chaitanya sharma filed a defamation case against corruption allegations

Una: भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ चैतन्य ने दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

Sat, 23 Nov 2024 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी,गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

 दौलतपुर चौक में शनिवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने आपराधिक मानहानि का मुकदमा करने के दस्तावेज मीडिया के सामने रखे।

विज्ञापन
Chaitanya sharma filed a defamation case against corruption allegations
चैतन्य शर्मा ने दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा - फोटो : संवाद

विस्तार

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने उन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। दौलतपुर चौक में शनिवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने आपराधिक मानहानि का मुकदमा करने के दस्तावेज मीडिया के सामने रखे। उन्होंने कांग्रेस पर झूठी गारंटियां देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदार सुरेंद्र कुमार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा एक्ट के आर्टिकल 356 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन



स्पष्ट किया कि यह आपराधिक मानहानि का मामला है। गौर हो कि भद्रकाली गांव से सरकारी ठेकेदार सुरेंद्र कुमार भोला की शिकायत पर ही बीते दिनों चैतन्य शर्मा के खिलाफ आठ लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ अब चैतन्य ने मानहानि का केस किया। चैतन्य ने पुलिस की करवाई पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उन पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। गगरेट में उनके कार्यकाल के बाद कोई विकास कार्य नहीं हुए और उन योजनाओं के ही शिलान्यास किए जा रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मेरी नाकामियां न ढूंढ सत्ताधारी दल के नेता अपनी खूबियां गिनवाएं और बताएं कि गगरेट का अस्पताल, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व इथेनॉल प्लांट की क्या स्थिति है। गौर हो कि चैतन्य के पिता उत्तराखंड में मुख्य सचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed