फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Centre gives Rs 1.14 crore for police modernisation, approval to fill 18 posts for Sissu police station

Shimla: पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से मिले 1.14 करोड़, सिस्सू पुलिस स्टेशन के लिए 18 पद भरने की मंजूरी

Mon, 11 Nov 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

 गृ़ह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की तरफ से इस संबंध में राज्य सरकार के साथ पत्राचार किया गया है। 

विज्ञापन
Centre gives Rs 1.14 crore for police modernisation, approval to fill 18 posts for Sissu police station
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय ने हिमाचल पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी किए हैं। गृ़ह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की तरफ से इस संबंध में राज्य सरकार के साथ पत्राचार किया गया है। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार अनुमोदित कार्ययोजना 2024-25 के कार्यान्वयन के लिए उक्त धनराशि का उपयोग कर सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि का प्रयोग बेहतर सार्वजनिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन बॉडी कैमरे खरीद पर किया जाएगा। साइबर फॉरेंसिक और आईटी आधारभूत ढांचा विकसित करने में भी राशि को उपयोग में लाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी निगरानी में भी इस राशि को उपयोग में लाया जाना है। 

विज्ञापन

नए पुलिस स्टेशन सिस्सू के लिए 18 पद भरने की मंजूरी
 जिला लाहौल स्पीति के नए पुलिस स्टेशन सिस्सू के लिए सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के 18 पद भरने की मंजूरी दी है। इनमें 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, 2 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 12 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। साथ ही पुलिस स्टेशन के लिए एक ई-टैक्सी किराये पर लेने के लिए भी मंजूरी दी है। अब सिस्सू क्षेत्र से लेकर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में आसानी होगी। पर्यटन सीजन में अटल टनल के जरिये सैलानी बड़ी संख्या में सिस्सू पहुंचते हैं। अभी तक नॉर्थ पोर्टल सहित सिस्सू और कोकसर में ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए केलांग से पुलिस जवानों को भेजना पड़ता है। वहीं, सरकार ने नए अपग्रेड पुलिस स्टेशन संसारपुर टैरेस के लिए विभिन्न श्रेणियों के 2 पदों को भरने की स्वीकृति दे दी है। इनमें इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का 1-1 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed