फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central University will conduct research eligibility test for 30 subjects

Himachal Central University: केंद्रीय विश्वविद्यालय 30 विषयों के लिए करवाएगा शोध पात्रता परीक्षा

Mon, 30 Sep 2024 10:40 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Sep 2024 10:40 AM IST
सार

 केंद्रीय विवि (सीयू) अगले महीने 30 विषयों के लिए शोध पात्रता परीक्षा करवाएगा। पात्र अभ्यर्थी 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Central University will conduct research eligibility test for 30 subjects
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि (सीयू) अगले महीने 30 विषयों के लिए शोध पात्रता परीक्षा करवाएगा। पात्र अभ्यर्थी 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 22 अक्तूबर से सीयू की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और 27 को परीक्षा होगी। 6 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।  परीक्षा में भाग लेने के लिए स्नातकोत्तर कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर लाभान्वित) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम पात्रता में पांच प्रतिशत अंकों की छूट होगी।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (क्रीमी) वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर लाभान्वित) वर्ग को 400 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। रजिस्ट्रार प्रो. सुमन शर्मा ने बताया कि परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 9 से शाम साढ़े पांच बजे तक संपर्क करें। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएआर, डीबीटी, आईसीएमआर, डीएसटी की ओर से ली परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने जेआरएफ परीक्षा पास की है, उन्हें शोध पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। वहीं, जिन्होंने एनईटी, एसईटी, एसएलईटी की परीक्षा पास की है, वे स्वत: ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को भी शोध पात्रता परीक्षा में भाग लेने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयू वाणिज्य, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, पारिस्थितकीय, साहसिक खेल, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक पर्यटन संवर्धन केंद्र, पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, पादप विज्ञान, कंप्यूटेशन बायोलॉजी एवं बायो इंफामेटिक्स, गणित, कंप्यूटर साइंस एवं सूचना विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, नव मीडिया, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज, जम्मू कश्मीर स्टडीज, आंबेडकर स्टडीज, शिक्षा, दृश्य कला और योग स्टडीज विषयों के लिए परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed