{"_id":"c3f363cc81ff2371c3631f92f3bb5319","slug":"central-university-one-more-chance-for-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू ने एडमिशन का एक और मौका, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू ने एडमिशन का एक और मौका, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 13 अगस्त को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित अस्थायी शैक्षणिक खंड शाहपुर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रो वाइस चांसलर एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. योगिंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित रहे छात्रों को एक और मौका दिया है। विषयों में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए छात्रों को अपने मैट्रिक, जमा दो, स्नातक के मूल प्रमाण पत्र साक्षात्कार के दिन लाने होंगे।
विज्ञापन
इसको लेकर एमए संस्कृत, बीए ऑनर्स संस्कृत, एमए हिंदी, एमए सोशियोलॉजी, साइंस, एमए इकोनोमिक्स, एमए न्यू मीडिया कम्युनिकेशन, एमए जर्नलिज्म एवं क्रिएटिव राइटिंग, एमए के विभागाध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
छात्रों को कक्षाओं में भी इसी दिन प्रवेश दिया जाएगा। पात्रता सीटों की संख्या फीस का विस्तृत विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।