फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university of himachal pradesh in Dehra and Dharamshala soon: Anurag thakur

नववर्ष का तोहफा: धर्मशाला और देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास जल्द

Tue, 01 Jan 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
central university of himachal pradesh in Dehra and Dharamshala soon: Anurag thakur

मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संसद के प्रश्नकाल के दौरान कहा है कि हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। वे लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए साल 2009 में हिमाचल में भाजपा सरकार के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


इसके लिए 70 फीसदी कैंपस देहरा और 30 फीसदी धर्मशाला कैंपस मंजूर किया। देहरा में सीयू के लिए 9 हजार कनाल जमीन दे दी गई। इसका एनओसी भी दे दिया गया है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने सीयू की स्थापना को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए। मंजूरी के बाद सीधे जमा कराया जाने वाला सीएएमएपीए फंड कई वर्षों तक रोके रखा। अब जबकि सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तो एचआरडी मंत्री बताएं कि देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी कब खुलेगी।

अनुराग ठाकुर के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ‘जिस समय देहरा और धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दोनों परिसरों को स्थापित करने का निर्णय लिया गया, उस समय मैं ही पर्यावरण मंत्री था। अगस्त 2015 को 81.79 हेक्टेयर वन भूमि देहरा में 70 फीसदी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस स्थापना के लिए मैंने प्रस्तावना को विधिवत मंजूरी दे दी थी।

हालांकि, उस समय तत्कालीन राज्य सरकार की तरफ से एनओसी नहीं आई थी। जिससे प्रक्रिया में विलंब हुआ लेकिन, अब प्रक्रिया आगे बढ़ी है और कैंपा का पैसा भी जमा हो गया है। धर्मशाला और देहरा दोनों के शिलान्यास की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही दोनों जगह का शिलान्यास कर दिया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed