फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central govt released second installment of Rs 71.42 crore of MANREGA to Himachal

हिमाचल में मनरेगा के तहत रुके काम पूरे होंगे, दूसरी किस्त जारी

Fri, 09 Aug 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Aug 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Central govt released second installment of Rs 71.42 crore of MANREGA to Himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में मनरेगा के तहत रुके कार्य को गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए हिमाचल को 71.42 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पंचायतों में यह राशि एक साल के भीतर खर्च करनी होगी।

विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) देना होगा। पैसा जारी करने के साथ केंद्र ने हिमाचल सरकार को 25 फीसदी अपनी हिस्सेदारी भी कुल बजट में जमा करने को कहा है। इसके बाद ही इस राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


मनरेगा के तहत हिमाचल को यह दूसरी किस्त जारी हुई है। इस राशि को 18 विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। इसमें वर्षाशालिका, पब्लिक पाथ, सड़कों का निर्माण, रास्तों को पक्का करना, सामुदायिक भवन का निर्माण, श्मशानघाट, कूड़ादान, नालियों को पक्का करना आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि सुधार के लिए भी मनरेगा के तहत राशि खर्च की जा सकती है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक धर्मवीर झा ने हिमाचल सरकार को यह पत्र भेजा है। 


पंचायतों को जाएगा सीधा पैसा
केंद्र सरकार की ओर से जारी यह राशि सीधे पंचायतों को जाएगी। ग्रामसभाओं में राशि को खर्च करने का प्रारूप तैयार होगा। इसके बाद इसकी शेल्फ तैयार होगी। तब पैसे को विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed