फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central govt released five crore for mgnrega outstanding payment

मनरेगा की देनदारी चुकाने को मिला बजट, केंद्र ने जारी किए पांच करोड़

Tue, 19 Sep 2017 03:57 PM IST
उमेश कुमार शर्मा /अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा /अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
central govt released five crore for mgnrega outstanding payment

केंद्र सरकार ने प्रदेश को मनरेगा कार्यों के लिए लगाए गए मैटीरियल के भुगतान के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। केंद्र से बजट जारी होते ही राज्य सरकार ने बजट प्रदेश के सभी जिलों को रिलीज कर दिया है। इससे पहले मैटीरियल के भुगतान के लिए प्रदेश पर पंद्रह करोड़ रुपये की देनदारी थी। पांच करोड़ जारी होने से मनरेगा के रुके कार्यों को गति मिलेगी। 

विज्ञापन


हमीरपुर जिला को 19 लाख रुपये का बजट मिला है। डीआरडीए हमीरपुर ने फिलहाल इतनी ही राशि का बजट उठाया है। हालांकि जिला हमीरपुर मनरेगा मैटीरियल के भुगतान के लिए 56 लाख रुपये का देनदार है। वहीं मजदूरी और मैटीरियल को मिला लिया जाए तो यह देनदारी 68 लाख बैठती है। 
विज्ञापन


इस बीच 19 लाख रुपये का बजट मिलने जिला पर 37 लाख रुपये का कर्जदार रहेगा। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों ने भी अपने कार्यों के अनुसार बजट उठा लिया है। उधर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर संजीत ठाकुर का कहना है कि सरकार ने प्रदेश को मनरेगा मैटीरियल के भुगतान के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट बीते 13 सितंबर को जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये के बजट से प्रदेश में मनरेगा मैटीरियल के कई भुगतान किए जा सकेंगे। जिला हमीरपुर ने 19 लाख रुपये का बजट लिया है।  इससे केवल 35 लाख रुपये के मैटीरियल की देनदारी रहेगी।


किस जिले पर कितनी देनदारी
13 सितंबर 2017 के आंकड़ों के अनुसार मनरेगा मैटीरियल के लिए प्रदेश में सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला देनदार है। कांगड़ा जिला को मैटीरियल के लिए कुल 3.90 करोड़ की देनदारी चुकानी है। वहीं जिला चंबा 1.69 करोड़, सिरमौर 1.65 करोड़, मंडी 2.34 करोड़, बिलासपुर 1.06 करोड़, हमीरपुर 56 लाख, किन्नौर 16 लाख 97 हजार रुपये, कुल्लू 1.07 करोड़, शिमला 88 लाख, सोलन 50 लाख और जिला ऊना 1.29 करोड़ रुपये के मैटीरियल भुगतान का देनदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed