{"_id":"65047be62604cc788401b587","slug":"celebrated-the-home-festival-of-mata-ambika-with-burning-torches-performed-the-divine-traditions-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जलती मशालों के साथ मनाया माता अंबिका का होम उत्सव, देव परंपराओं का किया निर्वहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जलती मशालों के साथ मनाया माता अंबिका का होम उत्सव, देव परंपराओं का किया निर्वहन
Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
सार
भगवती माता अंबिका नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे माता के रांघड भंडार से माता की जलेब ने मशालों के साथ प्रस्थान किया।
विज्ञापन
माता अंबिका का होम उत्सव
- फोटो : संवाद
विस्तार
चारों ओर जलती मशालों की रोशनी और इससे जगमगा उठा नाऊ गांव। मौका था माता अंबिका के वार्षिक होम उत्सव का। भगवती माता अंबिका नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे माता के रांघड भंडार से माता की जलेब ने मशालों के साथ प्रस्थान किया। करीब 11:00 बजे नाऊवासियों ने हाथों में मशालें लेकर माता का स्वागत किया। इसके बाद रात करीब 12:00 बजे पनाऊ गांव के लोगों का जुलूस हाथों में मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचा। इस दौरान चारों ओर जलती मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र जगमगा उठा और एक अद्भुत नजारा देखने का मिला।
विज्ञापन
रात 12:00 बजे के बाद से माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई और देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। नाऊ होम के दौरान देव आस्था की एक अलौकिक झलक देखने को मिली। शुक्रवार को सुबह माता का शृंगार सुबह 5:00 बजे किया गया। इसके बाद मंदिर में गुर के माध्यम से भक्तों के दुखों का निवारण किया गया। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पनाऊ गांव में माता का प्रवेश हुआ। 16 सितंबर शनिवार को मेले में देवी-देवताओं का आगमन होगा। इस बार बंजार क्षेत्र के बालागाड़ की देवी माता त्रिपुरा सुंदरी नाऊ मेले में आएंगी। देवी-देवताओं के आगमन के बाद नाऊ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। 18 सितंबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही नाऊ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन