फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CCTV footage of the road accident at Ajouli toll post surfaced

Una: अजौली टोल नाके पर हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, इस वजह से केबिन में घुसी कार

Tue, 15 Oct 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 05:41 PM IST
सार

 अजौली गांव में लगे टोल नाके पर सोमवार  हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन
CCTV footage of the road accident at Ajouli toll post surfaced
ऊना हादसे का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अजौली गांव में लगे टोल नाके पर सोमवार  हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो टोल कर्मियों की मौत हो गई। एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन सोनी कपिला निवासी अजौली का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनी कपिल की दोनों टांगें व एक बाजू टूट गई है।

विज्ञापन

 पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटर सवार जैसे ही अजौली गांव की ओर से टोल नाका पार करते हुए सनोली की ओर जाने लगा, सामने से आ रही कार स्कूटर स्वार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर टोल नाके पर बने केबिन में जा घुसी। जहां पर टोल नाके के कर्मचारी उस समय खाना खा रहे थे। हादसा इतना भयंकर रहा कि खाना खा रहे एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से हादसे में मारे गए दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फाैरी राहत प्रदान की गई है। जबकि घायल हुए व्यक्ति के परिजनों को 10,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है। सहायता राशि एसडीएम ऊना विश्वदेव मोहन चौहान ने प्रदान की।
विज्ञापन



अजौली टोल नाके को बदलने की उठाई मांग
 अजौली मोड़ में हुए हादसे का कारण  हिमाचल प्रवेश द्वार पर चौराहा पर टोल नाके का होना भी है। इस कारण टोल नाके पर गाड़ी खड़ी होने के कारण दो तरफ के गांव को जाने वाले लिंक रोड भी बंद हो जाते हैं और जाम लग जाता है। इस दुर्घटना के कारण में भी यही देखा गया है कि एक स्कूटर सवार एक से दूसरे लिंक रोड को जा रहा था और उसे बचाते हुए तेज रफ्तार कार सवार ने टोल कर्मियों को रौंद डाला। पहले भी इस टोल को वहां से बदलकर अन्य जगह स्थापित करने की मांग की उठ चुकी है। इसलिए प्रशासन से क्षेत्र की जनता ने आग्रह किया है कि वह वर्तमान में टोल नाके की स्थिति को देखते हुए इस विषय पर कुछ सार्थक कदम उठाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसे से बचने का प्रयास किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed