{"_id":"6578710d7948f31da40a103b","slug":"cbse-date-sheet-2024-students-excited-after-release-of-cbse-datesheet-said-will-give-more-time-to-preparat-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Date Sheet: डेटशीट जारी होने से शिमला के विद्यार्थियों में उत्साह, बोले- तैयारी को देंगे और समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Date Sheet: डेटशीट जारी होने से शिमला के विद्यार्थियों में उत्साह, बोले- तैयारी को देंगे और समय
Tue, 12 Dec 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:12 PM IST
सार
परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई डेटशीट जारी होने से शिमला के विद्यार्थियों में उत्साह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। पहली परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। दूसरी परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक चलेंगी। इस तरह परीक्षाएं 56 दिन तक चलेंगी। उधर, डेटशीट जारी होते ही विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर उत्साह है। विद्यार्थी तैयारी में और अधिक समय देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला के केंद्रीय विद्यालय जाखू की 10वीं कक्षा की छात्रा दृष्टि ने कहा कि अंतिम परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी कर रही हूं। इसके लिए स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं लग रही हूं। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की सानवी नंदा ने कहा कि इस बार डेट शीट जल्दी जारी हो गई है, लेकिन वो हमारे फायदे में ही है। हमें परीक्षा की तैयारी करने के लिए ज्यादा समय मिल गया है। केवी जाखू की महक ने कहा कि फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी और इसके लिए तैयारी शुरू करनी पड़ेगी। 17 दिसंबर से स्कूल में छुट्टियां हो जाएंगी। इसके बाद अच्छे से तैयारी कर पाऊंगी।
विज्ञापन
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा की शैली श्याम ने कहा कि डेट शीट आने से पहले ही परीक्षाओं के लिए तैयारी करना शुरू कर दी थी। अब पढ़ाई करने का समय थोड़ा और बड़ा दूंगी। केवी जतोग के 12वीं कक्षा के नागेंद्र शर्मा ने कहा कि बोर्ड के पेपरों की तैयारी के लिए स्कूल में अलग से कक्षाएं ली जा रही हैं। छुट्टियां होने के बाद और अच्छे से तैयारी करना शुरू कर दूंगा। प्रेजीडेंसी स्कूल घणाहट्टी की 10वीं कक्षा की मनस्वी कंवर ने कहा कि उम्मीद थी कि इन दिनों में ही डेट शीट जारी हो जाएगी। तैयारी तो पहले ही शुरू कर दी है, अब ज्यादा समय पढ़ाई को ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन