फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse 10th class math paper leak case and delhi police crime branch

सीबीएसई दसवीं के पेपर को लेकर मास्टरमाइंड राकेश ने उगला नया राज

Fri, 13 Apr 2018 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Fri, 13 Apr 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th class math paper leak case and delhi police crime branch

सीबीएसई दसवीं कक्षा के गणित का प्रश्नपत्र भी ऊना से ही लीक हुआ था। इस पेपर को भी 12वीं अर्थशास्त्र के पेपर के साथ ऊना से गिरफ्तार शिक्षक राकेश शर्मा ने ही बैंक से निकाला था। इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की कड़ी पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसी ने यह पूरा खेल रचा था। दोनों पेपरों को उसने फिरोजपुर में रहने वाली उसकी भाभी को व्हाट्सएप कर भेजा था, जो देश भर में वायरल हो गया। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में बतौर केंद्र परीक्षा अधीक्षक नियुक्त राकेश ने जिस दिन सीबीएसई के जमा दो अर्थशास्त्र के पेपर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ऊना शाखा (हिमाचल प्रदेश) के स्ट्रांग रूम से निकाला था, उसी दिन दसवीं गणित के प्रश्नपत्र का एक बंडल भी निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने जमा दो के प्रश्नपत्र का बंडल तो अपने सहयोगी अमित शर्मा और अशोक कुमार के हवाले कर दिया, लेकिन दसवीं के पेपर के बंडल को बैग में डालकर वह अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने ध्यान से बंडल की सील खोली और उसमें से एक प्रश्नपत्र बाहर निकाल लिया।

मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींची

cbse 10th class math paper leak case and delhi police crime branch

मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचने के बाद राकेश ने प्रश्नपत्र वापस बंडल में डालकर उसे फिर से सील कर दिया। उसके बाद उसने ट्यूशन पढ़ने वाले एक छात्र को अपने घर बुलाकर प्रश्नपत्र की हस्तलिखित प्रति तैयार करवाई और उसके फोटो शॉट भी अपने मोबाइल में ले लिए।

आरोपी ने इसके बाद हस्तलिखित प्रति की फोटो व्हाट्सएप के जरिये फिरोजपुर में रहने वाली अपनी भाभी को भेज दी। इसके बाद ही यह प्रश्नपत्र आगे कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया। राकेश ने बाद में अपने मोबाइल से सभी सबूत डिलीट कर दिए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 जोड़कर मामला दर्ज कर लिया है।

गौर हो कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा हिमाचल के ऊना से शिक्षक राकेश शर्मा के अलावा क्लर्क अमित शर्मा और चपरासी अशोक कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

तीनों आरोपी ऊना स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी हैं। इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच द्वारा गठित एक एसआईटी ने मंगलवार को संबंधित स्कूल में दबिश देकर प्रधानाचार्य से आरोपियों से संबंधित रिकार्ड भी तलब किया था।

बैंक मैनेजर और कैशियर समेत तीन गिरफ्तार

cbse 10th class math paper leak case and delhi police crime branch

सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने हिमाचल के तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूनियन बैंक ऊना के मैनेजर, हेड कैशियर और मास्टरमाइंड राकेश शर्मा की रिश्तेदार भाभी शामिल है।

एसआईटी ने तीनों को कहां से गिरफ्तार किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि अपराध शाखा की टीम ने बीती रात ऊना में दबिश देकर बैंक मैनेजर शेरू राम और हेड कैशियर ओमप्रकाश को उनके घर से उठाया, जबकि राकेश की भाभी को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया।

मामले में बैंक मैनेजर और कैशियर की प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आई है, जबकि आरोपी की भाभी ने दोनों प्रश्नपत्रों को व्हाट्सएप ग्रुप में आगे वायरल किया। पहले गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ से पता चला कि राकेश ने दोनों कक्षाओं के प्रश्नपत्र भाभी के साथ साझा किए।

भाभी पर आरोप है कि उसने अपने मोबाइल पर आए प्रश्नपत्र की प्रति पंचकूला स्थित अपनी बहन को भेजी। बहन ने इसे पश्चिम विहार दिल्ली में रहने वाली अपनी एक सहेली को भेजा। बहरहाल इस पूरे मामले में भाभी की भी अहम भूमिका सामने आई है, लिहाजा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बैंक अधिकारियों को उस वक्त स्ट्रांग रूम में होना चाहिए था, जब राकेश लॉकर से पेपर निकाल रहा था।

एसआईटी ने इस सिलसिले में बैंक में मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दोनों बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बैंक अधिकारियों ने सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन किया है। उक्त कर्मियों ने राकेश को लॉकर तक अकेले जाने दिया।

इस मामले में और लोगों का भी हाथ हो सकता है। लिहाजा अपराध शाखा की जांच अभी जारी है। -आलोक कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर, दिल्ली पुलिस

दसवीं के दो छात्रों को पेपर देने की आशंका

cbse 10th class math paper leak case and delhi police crime branch

सीबीएसई दसवीं का पेपर भी ऊना जिला से लीक होने के बाद हाई प्रोफाइल हो चुके पेपर लीक मामले में दसवीं की परीक्षा में प्रविष्ट हो चुके एक निजी स्कूल के ही उच्चाधिकारी के बेटे और एक आरोपी की रिश्तेदार छात्रा को फायदा पहुंचाने की बात सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की भतीजी भी इस बार दसवीं के पेपर में शामिल हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों छात्रों को फायदा पहुंचाने के मकसद से भी पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द इस मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया है।

पुलिस संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटा रही है। जैसे ही पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत एकत्र होंगे इस मामले में तीन से लेकर चार तक और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक अभी तक गिरफ्तार कुल छह लोगों में से एक आरोपी की भतीजी के अलावा ऊना के एक निजी स्कूल के उच्चाधिकारी के बेटे ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है।

मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की संबंधित छात्रों से नजदीकियां हैं। वहीं, सूत्र बताते हैं कि परीक्षा केंद्र से संबंधित दो अन्य लोगों पर भी क्राइम ब्रांच की नजर है। इन लोगों से जल्द पूछताछ हो सकती है। जबकि दूसरी ओर क्राइम ब्रांच ने मामले में संलिप्त उस नाबालिग छात्र से भी पूछताछ की है, जिसने आरोपी के लिए पेपर की हस्तलिखित कॉपी तैयार की।

फिलहाल कानूनी पेंच को देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उक्त आरोपी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के जांच अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में आगे बढ़ रही है। वह इससे ज्यादा कुछ भी कहने के लिए अधिकृत नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed