{"_id":"59c36c294f1c1bb0688b5a1c","slug":"cbi-submitted-status-report-in-hp-high-court-in-gudiya-rape-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला रेप केस: हाईकोर्ट में अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई CBI , फिर मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला रेप केस: हाईकोर्ट में अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई CBI , फिर मांगा समय
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई वीरवार को भी अंतिम रिपोर्ट पेश करने में नाकाम रही। हालांकि सीबीआई ने कोर्ट में मामले को लेकर बंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप शर्मा की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
सीबीआई ने हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए मामले की अंतिम रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय मांगा। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को 20 दिनों का और समय दे दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 11 अक्तूबर को होगी। उधर सरकार ने सीबीआई को और मोहलत न देने की मांग की लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को और समय देना ही होगा क्योंकि ये मजबूरी है। सीबीआई के वकील अंशुल बंसल ने सुनवाई के बाद कोर्ट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले के निष्कर्ष तक पहुंचने ही वाली है और जल्द इसका खुलासा कोर्ट में किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुड़िया प्रकरण में सीबीआई इससे पहले तीन बार स्टेटस रिपोर्ट दायर कर चुकी है। आज उम्मीद की जा रही थी कि सीबीआई मामले की अंतिम रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी, लेकिन इसके उलट फिर से स्टे्टस रिपोर्ट पेश हुई। ऐसे में अब परिजनों और आम लोगों की निगाहें आगामी 11 अक्तूबर को प्रस्तावित सुनवाई पर टिकी हैं।