{"_id":"65e056a89d73ac01030d4eb5","slug":"cbi-raids-pharma-company-in-khilda-records-scrutinized-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के खिलड़ा में फार्मा कंपनी पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के खिलड़ा में फार्मा कंपनी पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मारा छापा
Thu, 29 Feb 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को धोखाधड़ी के मामले में सुंदरनगर के खिलड़ा स्थित न्यूजैन बायोटेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को धोखाधड़ी के मामले में सुंदरनगर के खिलड़ा स्थित न्यूजैन बायोटेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। यह कंपनी सुंदरनगर के नरेश कुमार ने मैसर्ज मेडिकेयर फार्मा सोलन के अनिल कुमार को लीज पे दे रखी है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार ने लगभग एक माह पहले इस कंपनी को बंद कर दिया है। दोपहर तक जांच करने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी वापस चले गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के दौरान यहां पर फिलहाल कुछ नहीं मिला है। कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया। धोखाधड़ी के मामले के तार दिल्ली से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। डीएसपी भारत भूषण ने दिल्ली पुलिस की ओर से सुंदरनगर पुलिस का सहयोग लेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया किस मामले में यह कार्रवाई हुई है, उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन