फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi raided dfo office karsog in illicit felling case

अवैध कटान मामला: डीएफओ कार्यालय में सीबीआई की दबिश से हड़कंप

Thu, 23 Aug 2018 06:00 AM IST
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
cbi raided dfo office karsog in illicit felling case

वन रक्षक होशियार सिंह की मौत से जुड़े सेरी कतांडा वन बीट में अवैध कटान के मामले में सीबीआई की टीम ने करसोग डीएफओ कार्यालय में दबिश दी है। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने अंडर ट्रांसफर चल रहे डीएफओ समेत अन्य कर्मचारियों से कई घंटे पूछताछ की।

विज्ञापन


इस दौरान जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े अहम दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम देर शाम करीब चार बजे डीएफओ कार्यालय में पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर करीब तीन घंटे तक उन्होंने अंडर ट्रांसफर चल रहे डीएफओ राजकुमार से मामले को लेकर लंबी पूछताछ की। माना जा रहा है कि सीबीआई ने उनसे सेरी कतांडा वन बीट में हुए अवैध कटान और टीडी से संबंधित मामलों को लेकर सवाल जवाब किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कर्मचारियों और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया

cbi raided dfo office karsog in illicit felling case

हालांकि मामले में इनकी संलिप्तता को लेकर अभी जांच एजेंसी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। सीबीआई ने इसके अलावा अन्य कई कर्मचारियों और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। 

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक अवैध कटान मामले की जांच अब अंतिम चरण में है। हालांकि अभी भी मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। सीबीआई ने इससे पूर्व अवैध कटान मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि लकड़ी की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले टिपर को भी सीज किया है।

वहीं, होशियार सिंह मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की दूसरी टीम ने भी बुधवार को मामले से संबंधित कई लोगों से पूछताछ की है। सीबीआई को 29 अगस्त को प्रदेश उच्च न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed