{"_id":"59cbe5104f1c1baa538b4b18","slug":"cbi-investigate-six-more-people-in-gudiya-rape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरणः सीबीआई ने दो रसूखदारों समेत छह लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया प्रकरणः सीबीआई ने दो रसूखदारों समेत छह लोगों से पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई ने बुधवार को 2 रसूखदारों समेत 6 लोगों से पूछताछ की है। सुबह के समय दो रसूखदारों को बेस कैंप फॉरेस्ट हाउस पूछताछ के लिए बुलाया गया, जबकि दोपहर बाद अन्य 4 लोगों से भी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों वही रसूखदार हैं, जिनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन
जैसे ही इन दोनों रसूखदारों से हो रही पूछताछ के बारे में स्थानीय लोगों को सूचना मिली, लोग वहां एकत्र होना शुरू हो गए। कई लोग बेस कैंप के पास पहुंचकर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि सीबीआई क्या पूछताछ कर रही है?
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि रसूखदारों से पहले इकट्ठे पूछताछ होती रही। उसके बाद दोनों से अलग-अलग कमरे में भी सवाल पूछे गए। सीबीआई की टीम ने बुधवार को उस घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां गुड़िया की लाश मिली थी।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक टीम मौके पर डटी रही। इसके बाद टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने गुड़िया के घर भी जाना था। लेकिन, शाम तक टीम गांव नहीं पहुंची थी।