फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI asks for records from Tamil Nadu Board in case of getting job of daksevak with fake certificate

Shimla: फर्जी प्रमाण पत्र से डाक सेवक की नौकरी पाने के मामले में सीबीआई ने तमिलनाडु बोर्ड से मांगा रिकॉर्ड

Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

आरोपी की 2021 में ग्रामीण डाक सेवक पद पर तैनाती हुई। दो साल तक वह नौकरी करता रहा। इस दौरान आरोपी को करीब तीन लाख से ज्यादा वेतन जारी हुआ है।

विज्ञापन
CBI asks for records from Tamil Nadu Board in case of getting job of daksevak	 with fake certificate
सीबीआई (सांकेतिक)। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीआई ने फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शिमला तलब कर तमिलनाडु स्कूल बोर्ड से प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड मांगा गया है। आरोपी कुंदन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चंब का रहने वाला है। आरोपी ने तमिलनाडु स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन के नाम से 10वीं का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर बिलासपुर में ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी हासिल कर ली। आरोपी की 2021 में ग्रामीण डाक सेवक पद पर तैनाती हुई। दो साल तक वह नौकरी करता रहा।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी को करीब तीन लाख से ज्यादा वेतन जारी हुआ है। पता चलने के बाद सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। डाक विभाग ने वर्ष 2020 में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों के लिए भर्ती आयोजित की थी। मैट्रिक के अंकों की मेरिट के आधार पर ग्रामीण डाक सेवक का चयन किया गया। जब डाक सेवक कुंदन कुमार के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तो वे जाली पाए गए। मेरिट में बने रहने के लिए शातिर ने 2 विषयों को छोड़ अन्य सभी में 90 से अधिक अंक मार्कशीट में दर्शाए थे। सीबीआई को अंदेशा है कि इस मामले में गिरोह की संलिप्तता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed