फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   caste discrimination in cheshta high school kullu

जातीय भेदभाव मामले में अभी और होंगी गिरफ्तारियां, ये हैं रडार पर

Thu, 01 Mar 2018 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Thu, 01 Mar 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
caste discrimination in cheshta high school kullu

जिला कुल्लू की दुर्गम शिल्ही राजगिरी पंचायत के हाई स्कूल चेष्टा में सामने आए जातीय भेदभाव मामले में कुल्लू पुलिस के रडार पर 19 लोग हैं। इस मामले में इनकी भूमिका साफ होते ही अब और गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन


मंगलवार देरशाम को गिरफ्तार किए गए मुख्याध्यापक, शिक्षक तथा मिड-डे मील वर्कर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जमानत मिल गई है। पहली गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर पूछताछ के बाद मुख्याध्यापक राजन भारद्वाज, शिक्षक अजय और मिड-डे मील वर्कर दिले राम को देर शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में मामले में आरोपी मुख्याध्यापक की बतौर मुखिया होते ही लापरवाही सामने आई है, जबकि
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की ओर से बच्चों के दो ग्रुप को अलग-अलग बिठाने का पता लगा है। वहीं, आरोपी मिड-डे मील वर्कर की ओर से बच्चों को भोजन के दौरान अलग-अलग बिठाने के तथ्य सामने आए हैं। मामले में कुल 22 लोग पुलिस रडार पर थे। इनमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। 19 लोग अभी बाकी हैं।

caste discrimination in cheshta high school kullu

सबूत मिलते ही गिरफ्तारियों का दौर जारी होगा। अब तबादला हुए शिक्षकों पर पुलिस की नजर है। कुल्लू की स्मार्ट पुलिस मामले में बेहद सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही है।

रोजाना मामले की रिपोर्ट ली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव सामने आया था। देशभर में उछले इस मामले में मजीस्ट्रियल जांच की गई थी। इसके बाद अब कार्रवाई की जा रही है।

इधर, जांच अधिकारी एवं डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। एविडेंस के साथ गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed