{"_id":"5ad603d74f1c1b65098b4ed4","slug":"cash-shortage-in-many-atms-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह एटीएम खाली, लोगों को झेलनी पड़ी कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह एटीएम खाली, लोगों को झेलनी पड़ी कैश की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कई क्षेत्रों में मंगलवार को एटीएम खाली होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू के कई क्षेत्रों में लोगों को कैश की किल्लत झेलनी पड़ी। हमीरपुर में करीब साठ फीसदी एटीएम कैशलेस हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा के धर्मशाला, नगरोटा बगवां, बैजनाथ, जवाली जैसे क्षेत्रों में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शाम के समय कैश नहीं मिला। कुल्लू में भी पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश की किल्लत रही।
विज्ञापन
कुल्लू में पीएनबी के 30 एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं था। यहां पीएनबी की रोजाना की मांग करीब 40 लाख रुपये है, जबकि एक माह से उन्हें इसकी एवज में मात्र 15 लाख रुपये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश के लीड बैंक यूको बैंक के डीजीएम विवेक कौल ने बताया है कि हिमाचल के बैंकों में कैश की कोई कमी नहीं है। यहां सामान्य रूप से बैंकों का कामकाज चल रहा है।
प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से कैश की कमी होने की सूचना नहीं है। देश के कुछ शहरों में इस तरह की दिक्कत सामने आई है।