फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case registered against professor for molesting college student

Shimla News: कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ पर प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered against professor for molesting college student
न्यू शिमला महिला थाना करेगी मामले की जांच
विज्ञापन



थाने आज तलब किया जा सकता है आरोपी प्रोफेसरअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के एक सरकारी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं और इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसकी जांच महिला पुलिस स्टेशन न्यू शिमला को सौंपी है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने इससे पहले मामले की शिकायत कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी को भी की है। इसको लेकर कमेटी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। इसके बाद छात्रा ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। जिला पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में छात्रा ने आरोपी प्रोफेसर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को आरोपी प्रोफेसर को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। इसके अलावा मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354 ए और 506 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहे हैं। इसको लेकर स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article