फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   case register under scst act

युवक को मंदिर जाने से रोका, केस दर्ज

Sun, 15 Mar 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
case register under scst act
मंडी। जिला मंडी में एससी-एसटी एक्ट का एक मामला सामने आया है। थाना सदर के तहत एक नवविवाहित युवक ने मंदिर के पुजारी पर अपशब्द और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नवविवाहित युवक ने कहा कि वह मंदिर में जा रहा था। प्रवेश करने से पूर्व ही पुजारी ने उसे रोक लिया। उसकी पूजा की सामग्री को भी मंदिर के बाहर ही रखवा दिया। जब उसने मंदिर में पूजा करने की गुहार लगाई तो पुजारी आगबबूला हो गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर उसे गालियां दीं। सदर थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला मंडी में एससी-एसटी एक्ट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिवरात्रि मेले के दौरान सामूहिक भोज में अनुसूचित जाति के लोगों को जबरन उठाना और बल्ह में देवता के भोज बनाने में विघभन डालने के मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए महाभियान भी शुरू किया है लेकिन एससी-एसटी एक्ट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed