{"_id":"6649a33f1b00561e8c0a1e1a","slug":"case-of-fraud-registered-against-bjp-candidate-devendra-kumar-bhutto-and-son-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Case: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud Case: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें मामला
Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
सार
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार भुट्टो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में देहरा पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
भुट्टो का बेटा कर्ण सिंह सरकारी ठेकेदार है। लोक निर्माण विभाग ने शिकायत दी कि कर्ण ने टेंडर हासिल करने के लिए जो दस्तावेज संलग्न किए, वे फर्जी हैं। मामले का पता चलते ही विभाग ने कर्ण के नाम जारी टेंडर भी रद्द कर दिया है। अब पुलिस ने विभाग की शिकायत पर पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनावी समय में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा प्रत्याशी भुट्टो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला प्रवास के दौरान पहले ही कांग्रेस के बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर देवेंद्र कुमार भुट्टो और उनके बेटे कर्ण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भुट्टो से जब उनका पक्ष जानने के लिए फोन किए तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मोबाइल पर भेजे मैसेज का भी कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन