फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case filed against the doctor on the complaint of family members in the case of maternal death

प्रसूता की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर पर केस दर्ज

Sun, 19 Jan 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the doctor on the complaint of family members in the case of maternal death
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना ऊना में रविंद्र कुमार पुत्र राम लाल निवासी गांव बीहड़ू तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी सुनीता देवी को 15 जनवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिलीवरी के लिए लाया था।

विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी को डॉ. राजन आंगरा ने दाखिल कर लिया और 18 जनवरी को शाम 4:30 बजे के करीब उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब ऑपरेशन थियेटर से उसकी पत्नी को बाहर लाया गया तो वह बोल नहीं रही थी। उन्होंने गर्भवती को चेक करने के लिए डॉक्टर को बार-बार बुलाया, लेकिन डॉक्टर महिला को चेक करने नहीं आया। इसके बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह का कहना है कि पुलिस महिला के पति की शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ 336, 304 ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed