फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   car hit by landslide in Chamba, people saved their lives by running away, house damaged in Bhatiyat, Monsoon first rainfall

landslide Chamba: चंबा में भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान, भटियात में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 29 Jun 2022 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 05:51 PM IST
सार

मानसून की पहली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई हैं। चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
car hit by landslide in Chamba, people saved their lives by running away, house damaged in Bhatiyat, Monsoon first rainfall
चंबा में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की पहली बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत, ये रही कि ऐन मौके पर गाड़ी चालक ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। भारी बारिश से भरमौर- पठानकोट हाईवे और चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग काली घार के पास भूस्खलन से बंद हो गए। इससे हाईवे और मार्ग के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद बंद  मार्ग को वाहनों के लिए बहाल करवाया। जानकारी के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरू पहाड़ के पास अल सुबह भारी भूस्खलन से एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते चंबा और पठानकोट की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


विभागीय मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:00 बजे हाईवे बहाल करवाया। वहीं, दूसरी और भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग कालीघार के पास सुबह 6:00  बजे पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया हुआ। इसके बाद 9:00 बजे तक मार्ग बहाल हुआ। लेकिन दोपहर 1:30 बजे एक बार फिर से भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गांव करियाडी निवासी राजीव चौहान पुत्र अमर सिंह का मकान भारी बारिश से ढह गया। जिससे प्रभावित को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि और पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट तैयार की। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जिले में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। कहा कि लोग भारी बारिश के कारण अपने घरों से बेवजह बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed